from Chutkule: चुटकुले, Funny Jokes in Hindi, Funny SMS Jokes in Hindi https://ift.tt/3jxfbAX
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
ज्योतिषीय दृष्टि से सितंबर का महीना बहुत अहम रहने वाला है, इस महीने कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इस माह प्रेम और लव लाइफ को प्रभावित करने वाले एक नहीं तीन ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। प्रेम के कारक ग्रह शुक्र के साथ इस महीने गुरु और बुध भी राशि परिवर्तन करने करेंगे। ग्रहों के इस परिवर्तन से कई लोगों के प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं वहीं कुछ राशियों के प्रेम जीवन के लिए यह महीना बहुत शानदार रह सकता है। लवमेट के साथ कुछ राशियों की नजदीकियां इस महीने बढ़ सकती हैं। आज अपने इस वीडियो में हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।
इस साल जन्माष्टमी का त्योहार सोमवार के दिन मनाया जाएगा शास्त्रों में बुधवार और सोमवार की जन्माष्टमी का बड़ा महत्व है। बुधवार की जन्माष्टमी का महत्व इसलिए है क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य हुआ था यानी इन्होंने मथुरा में मानव शरीर धारण कर इसी दिन जन्म लिया। लेकिन सोमवार की जन्माष्टमी को ज्योतिषी और ज्ञानीजन क्यों फिर इतना महत्व देते हैं। आइए इस विडियो में हम आपको यही राज बता रहे हैं कि सोमवार की जन्माष्टमी का विशेष महत्व क्यों है?
हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म ब्रज भूमि में हुआ था, जो आज के उत्तर प्रदेश में है। ब्रज भूमि को राजनीतिक रूप से परिभाषित नहीं किया गया है लेकिन कृष्ण भक्तों के लिए यह एक पवित्र स्थान है क्योंकि यहां माखन चोर भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। यहां भगवान कृष्ण के कई मंदिर हैं जहां लोग उनके दर्शन करने आते हैं लेकिन दोस्तों आज अपने इस वीडियो में हम आपको भगवान कृष्ण के उन 5 मंदिरों के बारे में बताएंगे जहां कृष्ण भगवान के दर्शन किये बिना आपकी यात्रा अधूरी है।
साहस और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल 6 सितंबर 2021 को कन्या राशि में गोचर करेंगे। पृथ्वी तत्व की राशि कन्या में मंगल का गोचर कई लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। मंगल के इस गोचर से कई लोगों के चरित्र में शीतलता आएगी क्योंकि अग्नि तत्व राशि सिंह से मंगल देव कन्या राशि में आ जाएंगे। ऐसे में दोस्तों आज अपनी इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि मंगल ग्रह का यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ फलदाई रहेगा।
सोमवार को पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रहों की ऐसी स्थिति बनी है जैसा द्वापर युग में बना था। चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में संचार करेंगे। इस शुभ योग के साथ आज गजकेसरी योग भी बना रहेगा ऐसे में आज का दिन आपका कैसा बीतेगा जानने के लिए देखें आज का राशिफल...
आज का राशिफल 29 अगस्त दिन रविवार को चंद्रमा का संचार मेष उपरांत वृष राशि में होने जा रहा है। वृष राशि को चंद्रमा की उच्च राशि कहा गया है। यहां आकर चंद्रमा बलवान और शुभ फलदायी हो जाते हैं। इस राशि में चंद्रमा के गोचर से आज वृष राशि वालों को अचानक लाभ मिल सकता है। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, देखिए आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।
आज का राशिफल 28 अगस्त दिन शनिवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मंगल की राशि मेष में होगा। चंद्रमा के इस संचार से अगस्त महीने का अंतिम शनिवार मिथुन और वृष राशि के लिए अनुकूल रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानिए आज आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।
आज का राशिफल 27 अगस्त शुक्रवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मेष राशि में होगा। इसके साथ ही बुध और शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे इससे शुभ लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। ग्रहों की इस स्थिति से आज का दिन कन्या राशि के अलावा किन-किन राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेगा, देखिए आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।
हिंदू पंचांग के 6 माह भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से सातवें माह आश्विन के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तक कुल 16 दिनों तक श्राद्ध पक्ष या पितृपक्ष मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं की मानें तो इस दौरान हमारे पूर्वज अलग-अलग रूपों में मोक्ष प्राप्ति की कामना के लिए हमारे सामने आते हैं। ज्योतिषीय जानकारों के अनुसार आपके परिजनों की मृत्यु जिस भी तिथि को हुई हो पितृ पक्ष के दौरान उसी तिथि को उनका श्राद्ध करना चाहिए। ऐसे में दोस्तों आज अपने इस वीडियो में हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2021 में पितृपक्ष की शुरुआत कब से हो रही है और साथ ही हम आपको जानकारी देंगे श्राद्ध की प्रमुख तिथियों की।
हिंदू पंचांग के अनुसार 23 अगस्त 2021 से भादो का महीन या भाद्रपद माह का आरंभ हो चुका है। भाद्रपद माह में ही 30 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश भर में मनाया जाएगा। इसके अलावा भादो के महीने में कई अन्य तीज त्यौहार भी आएंगे जो कि सितंबर के माह में मनाए जाएंगे। तो दोस्तों ऐसे में जाइए जानते हैं कि सितंबर के माह में कौन-कौन से मुख्य त्यौहार आने वाले हैं और उनका क्या महत्व है।
सितंबर के माह में 5 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का आम जनजीवन पर भी असर देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उस ग्रह से संबंधिच चीजों में भी सकारात्मक और नकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा ग्रहों के इस परिवर्तन से सभी राशियों केलोगों पर भी प्रभाव दिखेगा। इस विडियो में में देखें सितंबर में कौन-कौन से ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे और किस राशि में जाएंगे और इसका क्या प्रभाव होगा।
26 अगस्त 2021 को बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में गोचर करने जा रहे हैं। किसी भी ग्रह का अपनी स्वराशि में गोचर करना बहुत अहम माना जाता है, लेकिन वैदिक ज्योतिष के अनुसार कन्या बुध की उच्च राशि भी है इसलिए इस गोचर को और भी ज्यादा अहम और फलदायी माना जा रहा है। ऐसे में दोस्तों इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि किन राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का यह गोचर किस्मत खोलने वाला रहेगा।
कृष्ण जन्माष्टमी इस बार 30 अगस्त को मनाई जाएगी । इस दिन भगवान कृष्ण की बाल स्वरूप की पूजा अर्चना भी की जाती है, और आपने देखा होगा कि भगवान कृष्ण की प्रतिमा और तस्वीरों में दिखाया जाता है कि वह मोर मुकुट धारण करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भगवान कृष्ण मोर मुकुट क्यों धारण करते थे उनको मोर मुकुट इतना पसंद क्यों था। अगर आपको नहीं जानते तो आइए जाते हैं भगवान कृष्ण के मोर मुकुट धारण करने के पीछे का रहस्य।
आज वृषभ राशि के जातक काम को लेकर बहुत व्यस्त रहेंगे। लेकिन आज ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें अन्यथा पांव में चोट लगने का भय है। कर्क राशि के जातकों के लिए भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। तो आइए जानते हैं कि आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा?
वैदिक ज्योतिष में राहु को पाप ग्रह की संज्ञा दी जाती है। राहु को लेकर आम धारणा यह है कि जब भी यह महादशा में होगा तो कुछ न कुछ बुरा करेगा। लेकिन यह बात पूरी तरह से सत्य नहीं है, राहु की महादशा का आप पर क्या असर होगा इसके लिए कुंडली में राहु की स्थिति को देखना भी जरूरी होता है। राहु यदि कुंडली में शुभ अवस्था में हो तो हो सकता है कि यह आपको जीवन में सफलता भी दिला दे। आज अपने इस वीडियो में हम आपको राहु की महादशा के बारे में जानकारी देंगे और बताएंगे कि राहु अपनी महादशा में कैसे फल प्रदान करते हैं।
26 अगस्त 2021 को बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में गोचर करने जा रहे हैं। कन्या बुध की उच्च राशि भी है इसलिए बुध का यह गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत अहम माना जा रहा है। बुध ग्रह कन्या राशि में 22 सितंबर 2021 तक संचार करेंगे और इसके बाद तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। बुध के इस गोचर से लोगों की बुद्धि, वाणी, तार्किक क्षमता और कारोबार पर असर देखने को मिलेगा। बुध का यह गोचर यूं तो सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर आएगा लेकिन किन राशि के जातकों के लिए यह गोचर प्रतिकूल साबित हो सकता है आइए जानते हैं।
आज का राशिफल 23 अगस्त दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार गुरु के साथ कुंभ राशि में हो रहा है। यहां गुरु और चंद्रमा पर सूर्य, बुध और मंगल की सीधी दृष्टि रहेगी। ऐसे में आज का दिन तुला राशि वालों को लाभ दिलाने वाला रहेगा, अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, देखें आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।
आज का राशिफल 22 अगस्त रविवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कुंभ राशि में होगा। यहां चंद्रमा के साथ आज दिन भर गुरु भी होंगे। रक्षाबंधन पर गुरु और चंद्रमा का यह संयोग अत्यंत शुभ फलदायी है। इन दोनों ग्रहों के मेल से आज सावन पूर्णिमा पर गजकेसरी योग का निर्माण हुआ है। आइए देखें इस शुभ योग में रक्षाबंधन का दिन आपका कैसा बीतेगा।
शनिवार को चंद्रमा का संचार दिन रात शनि की राशि मकर में होगा। सितारों की स्थिति बताती है कि आज कर्क और सिंह राशि वालों पर सितारे मेहरबान रहेंगे। सिंह राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे
राखी का त्योहार करीब है और बहनों ने अपने भाईयों के लिए राखी खरीदना शुरू कर दिया है। हर बहन चाहती है कि वो अपने भाई के लिए सबसे सुंदर राखी खरीदे। लेकिन क्या खूबसूरत राखी आपके भाई के लिए शुभ फलदायी भी है, आपने कभी सोचा भी है। दरअसल राखी में उसके धागों का सबसे ज्यादा महत्व माना गया है। बाजार में इन दिनों कच्चे सूत की राखी से लेकर रेशम और ऊन की राखी तक मिल रही है। ऐसे में कौन सी राखी है बेस्ट आइए जानते हैं क्या कहते हैं हमारे शास्त्र पुराण।
राखी का त्योहार साल 2021 में 22 अगस्त को मनाया जाएगा। चूंकि इस साल रक्षाबंधन का त्योहार रविवार के दिन है, इसलिए कहना गलत नहीं होगा कि भाई बहन एक दूसरे के साथ अच्छा समय इस त्योहार के दिन बिता सकते हैं। दोस्तों हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का भी विधि विधान है और विधि-विधान के साथ यदि बहनें भाईयों की कलाइयों पर राखी का पवित्र धागा बांधती हैं तो इससे भाई-बहन दोनों को ही ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में दोस्तों आज अपने इस वीडियो में हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको आपको राखी बांधने से पूर्व ध्यान में रखना चाहिए।
शुक्रवार को चंद्रमा का संचार दिन रात शनि की राशि मकर में होगा। यहां चंद्रमा के साथ शनि भी आज मकर राशि में रहेंगे। ऐसे में आज का दिन मिथुन राशि के लिए खर्चीला रह सकता है। बढ़ते खर्च की वजह से यह तनाव में भी रहेंगे। जबकि मकर राशि वालों को लाभ मिल सकता है। सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल विस्तार से
भाई बहनों का स्नेह और रिश्ता परम पवित्र माना जाता है। साल में दो त्योहार इनके स्नेह को समर्पित है। एक त्योहार सावन के महीने में पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है जिसे राखी और रक्षाबंधन के नाम से जाना जाता है। जबकि दूसरा त्योहार कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को मनाया जाता है जिसे भाई दूज के नाम से जाना जाता है। इन दोनों त्योहारों में काफी अंतर है आइए जानते हैं रक्षा बंधन भाई दूज से कैसा अलग है और दोनों त्योहार का क्या महत्व है।
आज का राशिफल 19 अगस्त दिन गुरुवार को चंद्रमा का संचार गुरु की राशि धनु में हो रहा है। चंद्रमा के इस संचार से आज का दिन तुला राशि के लिए लाभप्रद रहेगा। मिथुन राशि वाले आज अपने कार्य का विस्तार कर सकते हैं। देखिए अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार आपके हाथ में बनी रेखाएं और निशानों से आपके बारे में काफी कुछ जानकारियां प्राप्त होती हैं। ऐसे में हम आपको बताएं कि हाथ में एक ऐसा निशान भी होता है जो बताता है कि आपको भोलेनाथ का आशीर्वाद आजीवन प्राप्त होगा, तो आप उस निशान के बारे में जरूर जानना चाहेंगे, क्योंकि हिंदू धर्म में मान्यता रखने वाला हर व्यक्ति देवों के देव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहता है। तो आइए दोस्तों जानते हैं हथेली का वह कौन सा निशान है जो बताता है कि आपको शिव कृपा प्राप्त होगी।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में कई अनुकूल और प्रतिकूल योगों का निर्माण होता है। इन्हीं योगों में से एक योग ऐसा भी है जिसके कुंडली में होने से व्यक्ति को समाज में परिवार और समाज में सम्मान की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही घर में छोटे होने के बावजूद भी ऐसे लोगों को बड़ों की तरह सम्मान की प्राप्ति होती है, क्योंकि इनकी बुद्धि प्रखर होती है और वाणी मधुर। तो आइए दोस्तों जानते हैं कि कुंडली का यह कौन सा शुभ योग है और इससे जीवन के किन-किन क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है।