Pages

Monday, February 28, 2022

Mahashivratri Upay महाशिवरात्रि के दिन करें ये उपाय जीवन में आएगी सुख-समृद्धि| NBT Life

ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव अपने भक्तों की पुकार बहुत जल्दी सुन लेते हैं इसलिए उनके भक्तों की संख्या भी बहुत अधिक है। भगवान शिव का हर भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-आराधना करता है। शिवपुराण में महादेव की पूजा करने और उन्‍हें प्रसन्‍न करने के लिए कुछ तिथियों को बहुत खास माना गया है। सावन सोमवार, महाशिवरात्रि, प्रदोष आदि तिथियां शिवजी की पूजा के लिए सबसे महत्‍वपूर्ण मानी जाती है। इन तिथियों में कुछ विशेष उपाय करने से शिवजी प्रसन्‍न हो जाते हैं और अपने भक्तों के हर कष्‍ट को दूर कर देते हैं। ऐसे में दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं शिवपुराण में दिए गए कुछ आसान से उपाय, जिनको करने से शिवजी धनवान बनाते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/MBGVHOo

1 March जानें महीने का पहला दिन कैसा रहेगा आपके लिए

आज 1 मार्च है मंगलवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। मार्च महीने का पहला दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा वीडियो में विस्तार से जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/k4d2u7K

महाशिवरात्रि पर मकर राशि में पांच ग्रहों का संयोग इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

मार्च महीने की पहली तारीख को शिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा और इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की भी कुछ ऐसी स्थिति बनी हुई है जिससे राशि चक्र की कुछ राशियों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दिन शनि की राशि मकर में ग्रहों की पंचायत लग रही है जिसमें चंद्रमा, मंगल, बुध, शुक्र और शनि शामिल होंगे। जबकि ग्रहों के राजा और गुरु बृहस्पति कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। ग्रहों की इस स्थिति से और अगले महीने जो ग्रहों की स्थिति रहने वाली है उसकी वजह से कुछ राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा हो सकती है। कौन सी हैं वो राशियां इसी बारे में आज हम आपको अपने इस वीडियो में आपको जानकारी देंगे।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/oapPkTD

Sunday, February 27, 2022

महीने का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास

आज 28 फरवरी है सोमवार का है और आज के दिन चंद्रमा शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि में संचार करेंगे। सप्ताह का पहला दिन और फरवरी माह का आखिरी दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा वीडियो में जानें विस्तार से।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/HDsdbcP

Saturday, February 26, 2022

शिव जी की पूजा में क्या होना चाहिए और क्या नहीं!

महाशिवरात्रि हर साल की तरह इस साल भी फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी के दिन किया जाएगा जो 1 मार्च को है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा और अभिषेक का वर्णन विभिन्न ग्रंथों और पुराणों में मिलता है। धार्मिक दृष्टि से ऐसी मान्यता भी है कि महाशिवरात्रि के व्रत से मनोनुकूल जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। आर्थिक और गृहस्थी सबंधी तमाम परेशानियों से भी भोलेनाथ महाशिवरात्रि व्रत रखने वालों को उबार लेते हैं। लेकिन इन सब से अलग और व्यवहारिक रूप से जो महाशिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि व्रत का लाभ है उस बात को बहुत कम लोग जानते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/mukRftd

रविवार के दिन इन राशियों पर होगी माता लक्ष्मी की कृपा

आज 27 फरवरी है रविवार का दिन है आज के दिन चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। आज के दिन सूर्य देव की आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/CVIm4Jn

Friday, February 25, 2022

आज के दिन इन 3 राशियों का पारिवारिक जीवन होगा सुखद

आज 26 फरवरी है शनिवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि में संचार करेंगे। आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/qgtD0OI

Kiss In Dream जानें सपने में किस करने का मतलब क्या होता है | Dream Meaning

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों के जरिये भी हमें जीवन से जुड़े कई संकेत मिलते हैं, और कई बार कुछ सपने जीवन की हकीकत बयां कर भी जाते हैं। ऐसे ही एक सपने के बारे में आज हम भी अपने इस वीडियो में आपको जानकारी देंगे। आज हम आपको बताएंगे कि सपने में किस करने का अर्थ क्या होता है यह सपना शुभ होता है या अशुभ? सपने में किसी को किस करने का आपके असल जीवन पर क्या प्रभाव पड़ सकता है आइए जानते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/e1JD5kh

Thursday, February 24, 2022

नाक की बनावट से पता चलती हैं आपके बारे में ये खास बातें

जिस तरह से आपका व्यवहार और आपकी वाणी आपके बारे में काफी कुछ जानकारी दे देते है उसी तरह आपके शरीर के अंगों से भी आपके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ पता चल जाता है। समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि आप व्यक्ति के शरीर की बनावट और नयन नक्श को देखकर भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। इसी क्रम में हम आपको अपने इस विडियो में बता रहे हैं कि नाक की बनावट से आप लोगों के बारे में कैसे पता कर सकते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/UprbmXn

Rashifal 25 February 2022 इन तीन राशियों को भाग्य का मिलेगा आज साथ

आज 25 फरवरी है शुक्रवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा दिन के समय वृश्चिक राशि से निकलकर गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि में संचार कर जाएंगे। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है वीडियो में विस्तार से जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/fJZWR6r

Wednesday, February 23, 2022

Rashifal 24 February इन तीन राशियों के लिए आज का दिन शुभ

आज 24 फरवरी है गुरुवार का दिन है और चंद्रमा आज के दिन वृश्चिक राशि में संचार करेंगे। आज के दिन कुछ लोग आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा आइए जानते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/8FCLbpa

Tuesday, February 22, 2022

Rice Remedies चावल के ये आसान उपाय संवार देंगे आपका जीवन

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो आपके जीवन में आ रही चुनौतियों का कारण आपकी कुंडली में मौजूद ग्रह नक्षत्रों की स्थिति हो सकती है। कई बार ऐसा होता है कि हम सफलता पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं लेकिन वैसे परिणाम हमको नहीं मिलते जिनकी हमें उम्मीद होती है। ऐसे में निराशा व्यक्ति को घेर लेती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो कुछ आसान उपायों के जरिये आपके जीवन की परेशानियों को हल कर सकता है। ये उपाय इतने आसान हैं कि इन्हें कोई भी कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस वीडियों में चावल के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप जीवन के कई क्षेत्रों में लाभ पा सकते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/9LfZHWS

इन दो राशियों के लिए रहेगा आज का दिन बेहद खास

आज 23 फरवरी है बुधवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा तुला राशि से निकलकर मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में संचार करेंगे। आज का दिन राशिचक्र की दो राशियों कर्क और मकर के लिए खासा अच्छा साबित हो सकता है। वीडियो में जानें कि सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/hEZVIDd

आंखों का रंग बताएगा आपकी पर्सनालिटी और नेचर

समुद्रशास्त्र की मानें तो आपके शरीर के अंगों की बनावट से भी आपके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ जानकारियां मिल जाती हैं। और शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है आपकी आंखें। कई बार आप जुबां से भले ही कुछ भी न बोलें लेकिन आपकी आंखें भी आपके हालात के बारे में काफी कुछ बता देती हैं। इसके साथ ही दोस्तों आपकी आखों के रंग से भी आपके बारे में काफी कुछ बताया जा सकता है। आज हम आपको इसी बारे में अपने वीडियो में जानकारी देंगे कि, आंखों के रंग से आपकी पर्सनेलिटी के बारे में क्या जानकारी मिलती है।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/fSuxtCP

लौंग के आसान उपाय जो बदल देंगे आपका जीवन, बरसेगा धन

आपके रसोई घर में मौजूद लौंग आपको स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ तो देती है लेकिन इसे वैदिक ज्योतिष में भी बहुत फायदेमंद माना गया है। लौंग का संबंध वैदिक ज्योतिष में शनि और बुध से माना जाता है। लौंग का प्रयोग माता दुर्गा की पूजा में भी किया जाता है और तंत्र में भी इसका अपना अलग स्थान है। ऐसे में दोस्तों लौंग से जुड़े कुछ उपायों को आजमाकर आप भी अपने जीवन में सुधार ला सकते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/kROtQiD

Sunday, February 20, 2022

Rashifal 21 February 2022 इन राशियों का आर्थिक पक्ष होगा आज के दिन मजबूत | NBT Life

आज 21 फरवरी है सोमवार का दिन है और चंद्रमा आज के दिन शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि में संचार करेंगे। सप्ताह का पहला दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आइए इस बारे मे वीडियो में विस्तार से जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/cHCL9Af

Saturday, February 19, 2022

Mouse In Dream सपने में चूहा देखने का ये होता है अर्थ | Dream Interpretation | NBT Life

हिंदू मान्यताओं के अनुसार चूहे को विघ्नहर्ता, सुखकर्ता गणेश जी का वाहन माना जाता है। इसलिए कई लोग चूहे को शुभता का प्रतीक भी मानते हैं लेकिन यदि आपको सपने में चूहा दिखे तो इसका क्या मतलब होता है क्या आप जानते हैं। अगर नहीं तो आज इसी विषय में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/PJvqnVI

Thursday, February 17, 2022

Mars Transit in Capricorn 26 February मंगल के मकर राशि में प्रवेश के बाद इन राशियों को मिलेगा लाभ

मंगल ग्रह 26 फरवरी 2022 को अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करेंगे, मकर राशि में मंगल की युति शनि ग्रह से होगी। नेतृत्व और ऊर्जा के कारक ग्रह मंगल का अपनी उच्च राशि में गोचर करना कई राशियों के जीवन में शुभता लेकर ला सकता है। मंगल के मकर राशि में गोचर से किन राशियों को लाभ मिलने की संभावना है आइए विस्तार से जानते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/K3H0DUr

Aaj Ka Rashifal आज के दिन इन राशियों को मिलेगी मेहनत के बाद सफलता

आज 18 फरवरी है शुक्रवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा अपनी मित्र राशि सिंह में संचार करेंगे और देर रात सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/ikuW70N

Cow In Dream सपने में गाय को देखने का ये होता है अर्थ

स्वप्नशास्त्र की मानें तो हमारे भविष्य और वर्तमान में हो रही घटनाओं के संकेत हमें अपने सपनों के जरिये भी मिलते हैं। कई सपने ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हमें डर लगता है लेकिन वास्तविकता में ये शुभता के प्रतीक होते हैं ठीक ऐसे ही कई बार अच्छे सपने भी किसी चुनौती का संकेत दे सकते हैं। ऐसे में दोस्तों आज अपने इस वीडियो में आज हम आपको बताएंगे कि स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में गाय को देखने का क्या मतलब होता है।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/MEwIBHn

Wednesday, February 16, 2022

कपूर के ये आसान उपाय बना देंगे आपको सुखी और धनवान

कपूर का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है पूजा के साथ कपूर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी कारगर माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप घर मे कपूर जलाते हैं तो इससे वातावरण में फैली नकारात्मकता दूर हो जाती है। वास्तु दोष को खत्म करने में भी कपूर कारगर है। कपूर से जुड़े कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिनको आजमाकर आप मालामाल बन सकते हैं। आज अपने इस वीडियो में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में जानकारी देंगे।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/Cs3UXr1

Aaj Ka Rashifal 17 February 2022:इन चार राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ

आज 17 फरवरी है गुरुवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा अपनी मित्र राशि सिंह में संचार करेंगे। आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों से लाभ मिल सकता है। आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/YW3CnxM

Cat In Dream सपने में बिल्ली को देखने का ये होता है मतलब | NBT Life

स्वप्नशास्त्र के अनुसार हमें जो सपने आते हैं उनको असल जीवन में भी कोई अर्थ अवश्य होता है। सपने हमें कई बार चेतावनी देते हैं तो कई बार या भविष्य में आने वाली खुशियों का संकेत माने जाते हैं। ऐसे में दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपको सपने में बिल्ली दिखाई देती है तो इसका क्या अर्थ होता है और ये सपना हमें क्या संकेत देता है।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/ErTa7Gk

Tuesday, February 15, 2022

Shani Uday शनि होंगे 21 फरवरी को उदय राजनीति और अर्थव्यवस्था पर देखने को मिलेगा ऐसा असर| NBT Life

मकर राशि में अस्त चल रहे शनि देव 21 फरवरी 2022 को उदित हो जाएंगे। शनि के न्याय, जनता आदि का कारक ग्रह माना जाता है इसलिए जब ये अस्त अवस्था में होते हैं तो अक्सर देखा जाता है कि सरकार का पक्ष मजबूत हो जाता है। या यूं कह लें कि जनता की बातों को सरकार द्वारा अनसुना कर दिया जा सकता है। ऐसे में जब 21 फरवरी को शनि देव उदित होंगे तो अर्थव्यवस्था, राजनीति और आम जनमानस पर इसका कैसा प्रभाव देखने को मिल सकता है इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/7yCoFAN

Aaj Ka Rashifal आर्थिक रूप से आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास

आज 16 फरवरी है बुधवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करते हुए दिन के समय सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आज पूर्णिमा तिथि भी है इसलिए आज के दिन योग ध्यान करने से शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/CyAZp81

Monday, February 14, 2022

Aaj Ka Rashifal 15 February जानें ग्रह नक्षत्रों की चाल का क्या होगा आप पर असर

आज 15 फरवरी है मंगलवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में संचार करेंगे। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और पुष्य नक्षत्र है। आज का दिन राशिचक्र की सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/WRdjozQ

School In Dream सपने में स्कूल देखने का ये होता है अर्थ | NBT Life

स्कूल के दिन जीवन के सुनहरे दिनों में से एक होते हैं। स्कूल और कॉलेज के बाद हर कोई उन दिनों को याद जरूर करता है। ऐसे में दोस्तों अगर अपने सपने में आप स्कूल को देखते हैं तो इसका क्या मतलब होता है इसके बारे में आज हम आपको अपने इस वीडियो में जानकारी देंगे।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/um3JHyh

Sunday, February 13, 2022

Aaj Ka Rashifal इन तीन राशियों के लिए रहेगा आज का दिन खास

आज 14 फरवरी है सोमवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में संचार करें। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और पुनर्वसु नक्षत्र है। आज आध्यात्मिक क्षेत्र में अग्रसर लोगों को खासा लाभ हो सकता है। आज के दिन राशि चक्र की सभी राशियों को कैसे परिणाम प्राप्त होंगे आइए जानते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/NXr4KID

Friday, February 11, 2022

Rashifal 12 February 2022: इन तीन राशियों को आज के दिन रहना होगा सावधान

आज 12 फरवरी है शनिवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करेंगे। आज एकादशी तिथि भी है इसलिए आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने और व्रत रखने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा वीडियो में जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/Za9ieSd

सपने में छिपकली को देखना शुभ या अशुभ

आपने अपने घर की दीवार पर या किसी न किसी के घऱ की दीवार पर छिपकली को जरूर देखा होगा। ऐसा माना जाता है कि छिपकली अगर आपके सिर पर गिर जाए तो यह शुभ संकेत होता है और इसका अर्थ होता है कि आने वाले समय में आपको धन लाभ हो सकता है। ऐसे में दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि यदि आपको सपने में छिपकली दिखाई देती है तो इसका क्या अर्थ होता है। यह सपना हमें क्या संकेत देता है।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/IYCvpeg

Thursday, February 10, 2022

सूर्य के कुंभ राशि में गोचर, ये राशियां रहें सावधान

सूर्य ग्रह 13 फरवरी देर रात को शनि की राशि मकर से निकलकर शनि की ही दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। राजनीति, पिता, आत्मविश्वास आदि के कारक ग्रह माने जाने वाले सूर्य का कुंभ राशि में गोचर किन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है आज इस बारे में हम आपको अपने इस वीडियो में जानकारी देंगे।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/GAfloi7

Rashifal 11 February 2022: इन राशियों के लिए आज का दिन खास

आज 11 फरवरी है शुक्रवार का दिन है और आज के दिन के समय चंद्रमा वृषभ राशि में संचार करेंगे और शाम को लगभग 5 बजे के बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है और मृगशिरा नक्षत्र है। आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/yNAxEL0

सपने में दिखे बंदर दिखे तो समझ जाइए जीवन में आएंगे ऐसे परिवर्तन

सपने में अलग-अलग पशु-पक्षियों को देखने का अर्थ भी अलग-अलग होता है। ऐसे में यदि आप सपने में बंदर को देखते हैं तो इस सपने का क्या अर्थ लगाया जाता है, असल जीवन में इसका क्या मतलब होता है इसके बारे में आज हम आपको अपने इस वीडियो में जानकारी देंगे। साथ ही आप यह भी जानेंगे कि किन स्थितियों में बंदर को देखना शुभ होता है और किनमें चुनौतीपूर्ण।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/dhDW42H

Sun Transit In Aquarius सूर्य का कुंभ राशि में गोचर इन राशियों के जीवन में लाएगा अच्छे बदलाव

ग्रहों के राजा सूर्य 13 फरवरी को देर रात मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है इसलिए इनका राशि परिवर्तन करना कई अर्थों में महत्वपूर्ण होता है। कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद भी सूर्य देव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से असर डालेंगे लेकिन आज अपने इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि वो कौन सी राशियां हैं जिनके लिए सूर्य का कुंभ राशि में गोचर बहुत सुखद साबित हो सकता है।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/8Hc6JxF

Tuesday, February 8, 2022

Aaj Ka Rashifal 9 February इन चार राशियों के लिए सुखद रहेगा आज का दिन | NBT Life

आज 9 फरवरी है बुधवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में संचार करेंगे। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और कृत्तिका नक्षत्र है। आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है ये जानने के लिए विस्तार से देखें वीडियो। साथ ही जानें किन राशियों के लिए आज का दिन खास रहेगा।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/6OVInN8

जानें सपने में बारिश देखने का क्या होता है अर्थ

सपनों की अपनी अलग दुनिया होती है और स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने हमें कई तरह के संकेत देते हैं। सपने में कुछ चीजों या स्थितियों को देखना जहां शुभ माना जाता है तो कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनको सपने में देखना अशुभ माना जाता है। ऐसे में दोस्तों आज अपने इस वीडियो में हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि आप सपने में बारिश होते हुए देखते हैं तो इस सपने का क्या अर्थ लगाया जाता है और स्वन्नशास्त्र में इस सपने के बारे में क्या बताया गया है आइए जानते




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/gZ1a8HY

Monday, February 7, 2022

क्या महिलाओं को नहीं रखना चाहिए मंगलवार का व्रत?

मंगलवार को हनुमान जी का वार माना जाता है और इस दिन व्रत रखने और हनुमान जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले कई लोग मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए आज भी व्रत रखते हैं और बजरंगबली की पूजा करते हैं। लेकिन दोस्तों हनुमान जी की पूजा या मंगलवार के व्रत को लेकर महिलाओं के मन में संदेह बना रहता है कि वो हनुमान जी की पूजा करें या नही, मंगलवार का व्रत लें या नहीं। ऐसे में दोस्तों आज अपने इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि महिलाओं को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए या नहीं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/kEL2hMS

Aaj Ka Rashifal 8 February: इन तीन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बेहद खास

आज 8 फरवरी है मंगलवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा मेष राशि में संचार करेंगे। सप्ताह के दूसरे दिन राशिचक्र की पहली राशि मेष में विराजमान चंद्रमा सभी 12 राशियों को कैसे फल देंगे ग्रह नक्षत्रों का सभी राशियों पर आज क्या प्रभाव होगा वीडियो में आप ये सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/wOeFMy7

Friday, February 4, 2022

Basant Panchami Upaay: बसंत पंचमी पर करेंगे ये उपाय तो राहु को मिलेगी सही दिशा, बनेंगे बिगड़े काम

आज हमारे साथ हैं ऐस्ट्रोलॉजर, डॉ आरती दहिया जो हमें बताएंगी की अगर राहु की दशा आपके जीवन में मुसीबतें ला रही है तो कैसे आप बसंत पंचमी पर इन उपायों के सहारे उन दिक्कतों से निजात पा सकते हैं। Today we have Dr. Aarti Dahiya, Astrologer, who will talk about how you can work on making Rahu good for you and that will help you to solve major problems in your life.




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/ZOs3rIn

Wednesday, February 2, 2022

Buddha Margi: बुध 4 फरवरी से शुरू करेंगे मार्गी गति, इन राशियों की खुलेगी किस्मत | NBT Life

दोस्तों बुध ग्रह 4 फरवरी 2022 को मकर राशि में मार्गी गति शुरू करेंगे। ज्योतिष में बुध को तार्किक क्षमता, व्यापार, बुद्धि आदि का कारक ग्रह माना जाता है, इसलिए इसका मार्गी होना सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर आ सकता है। हालांकि आज हम आपको उन राशियों के बारे में जानकारी देंगे जिनपर बुध के मार्गी होने का सबसे अधिक अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/4mBxEQXYF

Aaj Ka Rashifal 03 February 2022: इन पांच राशि वालों को नौकरी में मिलेगी तरक्की | NBT Life

दोस्तों, आज 3 फरवरी है गुरुवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में संचार करेंगे। आज गुरुवार का दिन है इसलिए योग-ध्यान करने से और धार्मिक क्रियाकलाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/exlSq74WU

Allu Arjun’s Kundali: क्या खास है पुष्पा के एक्टर अल्लू अर्जुन की कुंडली में | NBT Life

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन का स्टारडम भी बढ़ गया है। तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन पुष्पा ने पूरे भारत में उनको जो ख्याति दिलाई है उसका कोई जवाब नहीं है। दक्षिण भारतीय दर्शकों के साथ ही अल्लू अर्जुन अब उत्तर भारतीयों के दिलों पर भी राज कर रहे हैं। ऐसे में दोस्तों आज हम ज्योतिषीय दृष्टि से जानने की कोशिश करेंगे अल्लू अर्जुन की सफलता के पीछे राज क्या है, ग्रह नक्षत्र उनके व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में क्या बताते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/vYAz30ctW

Tuesday, February 1, 2022

Aaj Ka Rashifal 02 Feb 2022: इन पांच राशि वालों को आय के बेहतर अवसर मिलेंगे | NBT Life

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ते हैं. आपका दिमाग बहुत तेज चलता है और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं.




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/pEhZPDYuo

Basant Panchmi 2022 बसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगी सफलता | NBT Life

बसंत पंचमी का त्योहार साल 2022 में 5 फरवरी को है और इस दिन माता सरस्वती की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन ब्रह्मा जी ने पूरी सृष्टि को ध्वनि प्रदान करने के लिए ज्ञान की देवी माता सरस्वती को प्रकट किया था। इसलिए बसंत पंचमी को माता सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन विद्यार्थियों के लिए भी बहुत खास माना जाता है इस दिन माता सरस्वती की पूजा के साथ ही कुछ उपाय करके शिक्षा जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है। वीडियो में आप इन्हीं उपायों के बारे में जानेंगे।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/UAr5fa6gi