Pages

Thursday, March 31, 2022

Rashifal 1 April महीने का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास

आज 1 अप्रैल है शुक्रवार का दिन है आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में संचार करेंगे। गुरु की राशि में चंद्रमा के विराजमान होने से आज का दिन आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए अच्छा रह सकता है। आइए अब जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/FnpdEKt

Wednesday, March 30, 2022

Rashifal 31 March महीने के आखिरी दिन इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ

आज 31 मार्च है बृहस्पतिवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा गुरु के स्वामित्व वाली मीन राशि में संचार करेंगे।आज का दिन राशिचक्र की सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है वीडियो में जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/4JbzoTK

किसकी अस्थियों से बनी थी श्रीकृष्ण की बांसुरी

श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल में अपनी बांसुरी की धुन से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बांसुरी भगवान कृष्ण को कहां से मिली थी या किस ने उनको ये बांसुरी दी थी। अगर नहीं तो आज के वीडियो में आपको भगवान कृष्ण की बांसुरी से जुड़ी इसी रोचक कहानी के बारे में जानकारी मिलेगी।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/QngTK6E

Navratri 2022 Remedy नवरात्रि में इन 9 उपायों से करें माता दुर्गा को प्रसन्न | NBT Life

चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बड़ा महत्व है। कहते हैं कि अगर इन दिनों पूरे विधि विधान से पूजा पाठ किया जाए तो मां दुर्गा प्रसन्न होकर व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। बता दें कि इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 2 अप्रैल 2022 से होगी और सोमवार 11 अप्रैल को समाप्त होंगे। इन दिनों यदि आप मां दुर्गा की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो ये 9 आसान उपाय करने से आप पर मां की कृपा बरसेगी और आपको सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होगी।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/ptCWs3x

Vastu Tips बेड की सही दिशा, सुधार देगी आपके जीवन की दशा | NBT Life

वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपने घर की वस्तुओं में आमूल-चूल परिवर्तन करके भी जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं। इसी तरह आपके घर में जो बेड है उसकी दिशा है उससे भी आपके जीवन की सफलता और असफलता पर काफी असर पड़ता है। ऐसे में आज आपको वीडियो में पता चलेगा की घर में बेड की दिशा कौन सी होनी चाहिए।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/058sHrz

Venus Transit 31 March शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश के बाद इन राशियों की खुलेगी किस्मत

शुक्र ग्रह 31 मार्च को मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शुभ ग्रह शुक्र कुंभ राशि में 31 मार्च से 27 अप्रैल तक रहेंगे और इस दौरान राशिचक्र की कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। कौन सी हैं ये राशियां और इनको कैसे परिणाम शुक्र गोचर के दौरान मिल सकते हैं वीडियो में जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/xhGVdI5

Tuesday, March 29, 2022

Rashifal 30 March आज का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद खास

आज 30 मार्च है बुधवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में संचार करेंगे और देर रात मीन राशि में गोचर कर जाएंगे।आज का दिन राशिचक्र की सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है वीडियो में जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/qC18PQx

Navratri 2022 नवरात्रि पर ग्रहों की चाल का कुछ ऐसा होगा सभी राशियों पर असर| NBT Life

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का खास महत्व है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से हिंदू पंचांग का नया साल आरंभ होता है। इसी दिन से नव संवत 2079 की भी की शुरुआत होगी। नवरात्रि से हिंदी पंचांग की शुरुआत होती है, इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों का विशेष प्रभाव नवरात्रि के समय होता है। ऐसे में वीडियो में जाने कि ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव देखने को मिल सकता है।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/gGidtYT

Monday, March 28, 2022

Rashifal 29 March मंगलवार का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा मंगलकारी

आज 29 मार्च है मंगलवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में संचार करेंगे।आज का दिन राशिचक्र की सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है वीडियो में जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/hYLkG7T

एक षडयंत्र जिसने भीम को बना दिया महान योद्धा | धर्म-कथाएं

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि कौरव और पांडवों के बीच में मतभेद का सिलसिला बचपन से ही शुरु हो चुका था। कौरव पांडव आपस में संबंधी जरूर थे लेकिन सत्ता को लेकर कौरवों की जो भूख थी उसने एक दिन कौरव और पांडवों को युद्ध के मैदान में ला खड़ा किया। लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं कि महाभारत के युद्ध के सबसे शक्तिशाली योद्धाओं में से एक भीम आखिर कैसे इतना योद्धा बने थे। अगर आप नहीं जाते तो आज इसी के बारे में आपको वीडियो में जानकारी मिलेगी।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/9R0dcX6

Chaitra Amavasya 2022 चैत्र अमावस्या पर इन आसान उपायों को करके पाएं पितृ दोष से मुक्ति

यदि आपकी कुंडली में पितृ दोष है तो आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती है। बनते काम बिगड़ सकते हैं और आर्थिक पक्ष भी डगमगा सकता है। लेकिन आप यदि अमावस्या तिथि के दिन पितृ दोष से मुक्ति के लिए उपाय करते हैं तो पितृ दोष से आपको मुक्ति मिल सकती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों को पितृ दोष होता है, उनको संतान प्राप्ति में भी परेशानियां आ सकती हैं। यही कारण है कि जिन पर यह दोष होता है उन्हें तुरंत इसका निवारण कर लेना चाहिए। इससे मुक्ति के लिए आप चैत्र अमावस्या पर कुछ उपाय कर सकते हैं। हर माह के कृष्ण पक्ष की 15वीं तिथि को अमावस्या होती है। इस समय चैत्र माह का कृष्ण पक्ष चल रहा है। तो आइए जानते हैं कि किन उपायों से इस दोष से मुक्त हुआ जा सकता है।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/7h1m3SZ

Sunday, March 27, 2022

Rashifal 28 March भाग्य के साथ से आज इन राशियों की खुलेगी किस्मत

आज 28 मार्च है सोमवार का दिन है। आज का दिन राशिचक्र की सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है वीडियो में जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/SwjDrFm

Saturday, March 26, 2022

रविवार के दिन इन 3 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

आज 27 मार्च है रविवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि में संचार करेंगे। आज का दिन राशिचक्र की सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है वीडियो में जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/VpMdJF7

इन पांच राशियों के लोग अप्रैल में रहेंगे भाग्यशाली

आज के इस वीडियो में हम आपको उन पांच राशियों के बारे में जानकारी देंगे, जिन पांच राशियों के लोग अप्रैल में भाग्यशाली रहेंगे।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/ky39rJ2

Friday, March 25, 2022

Ramayan Ki Kahani श्रीराम, गिलहरी और रामसेतु के इस रहस्य को जानते हैं आप | धर्म-कथाएं |

जब भगवान राम लंका पर चढ़ाई करने के लिए सेतु का निर्माण कर रहे थे तो नर, वानर और देवताओं ने भी उनके इस कार्य में सहयोग दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुल के निर्माण में एक गिलहरी का भी बहुत बड़ा योगदान था? वीडियो में जानें रामसेतु से जुड़ी रोचक कहानी के बारे में।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/zntXgRf

शनिवार के दिन मेहनत से मिलेगी इन राशियों को सफलता

आज 26 मार्च है शनिवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि में संचार कर जाएंगे। आज का दिन राशिचक्र की सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है वीडियो में जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/DYZQMRK

Guru Uday March 2022गुरु के उदित होने के बाद इन राशियों को रहना होगा सावधान

ज्योतिष के अनुसार 26 मार्च के दिन को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि इस दिन धन-वैभव, विवाह और संपन्नता के कारक ग्रह गुरु उदित होने जा रहे हैं। गुरु का उदय होने के बाद शुभ-मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। देव गुरु बृहस्पति शनि की राशि कुंभ में उदित होंगे और 13 अप्रैल को अपनी स्वराशि मीन में गोचर कर जाएंगे। हालांकि गुरु एक शुभ ग्रह हैं लेकिन इनके उदित होने से कुछ राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कौन सी हैं वो राशियां जिन्हें गुरु के उदय होने के बाद थोड़ा सावधान रहना होगा वीडियो में जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/7PAVfro

Thursday, March 24, 2022

Crying In Dreams सपने में खुद को या किसी और को रोते देखने का मतलब | NBT Life

सपने कई तरह के होते हैं और हर सपना हमारे मन-मस्तिष्क पर कुछ न कुछ छाप अवश्य छोड़ता है। कई बार हम अच्छा सपना देखते हैं तो मन प्रसन्न होता है वहीं कभी ऐसा भी होता है कि हम ऐसा सपना देख लेते हैं जिसे देखकर हम घबरा जाते हैं। ऐसे में दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सपने में खुद को रोता देखते हैं तो इसका असल जीवन में क्या अर्थ होता है।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/5u8JSYX

एक पेंटिंग से भी आप बदल सकते हैं अपनी किस्मत, तरीका है बेहद आसान

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर में कुछ बदलाव करके भी आप अपने जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं। वास्तु के इन्हीं उपायों में से हैं घर में लगी पेंटिंग्स से जुड़े उपाय, ये उपाय क्या हैं इनके बारे में आज आपको हमारे वीडियो में जानकारी मिलेगी।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/Ml8whIJ

2 अप्रैल से हिंदू नववर्ष 2079 होगा शुरू, जानें नए साल की 10 बड़ी बातें

हिंदू नववर्ष यानी संवत 2079 का आरंभ 2 अप्रैल शनिवार से होने जा रहा है। साल का आरंभ शनिवार से हो रहा है इसलिए इस साल के राजा शनि महाराज ही होंगे। वर्तमान संवत में दुनिया ने कोरोना महामारी, युद्ध, अर्थव्यवस्था में बड़ा उतार-चढाव देखा है। अब जबकि नया साल यानी हिंदू नववर्ष आने वाला है तो लोगों में इस संवत् को लेकर नई उम्मीदें भी हैं। आइए जानें कि संवत 2079 में कौन-कौन सी 10 बड़ी घटनाएं हो सकती हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/R7OG1sI

Wednesday, March 23, 2022

रात में बार-बार टूटती है नींद या लगता है डर तो करें ये आसान उपाय

आज के समय में हमारे पास भले ही हर तरह की सुख-सुविधाएं क्यों न हों लेकिन जो सुख और शांति अच्छी नींद के बाद मिलती है उसका कोई जवाब नहीं। लेकिन आज की भागती दौड़ती जिंदगी में कई लोग ऐसे हैं जिनको नींद न आने की समस्या है, या नींद के बार-बार टूटने से लोग परेशान हैं। नींद टूटने के कई कारण होते हैं जैसे, अत्यधिक स्ट्रैस, अव्यवस्थित दिनचर्या आदि। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो बार-बार नींद टूटने के पीछे ग्रह नक्षत्रों की चाल भी हो सकती है। आज अपने इस वीडियो में हम आपको नींद बार-बार टूटने के ज्योतिषीय कारणों और उपायों के बारे में जानकारी देंगे।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/sRMeA3Q

Opal Stone Benefits in Hindi :ओपल धारण करने की विधि और लाभ, जानें किन राशियों के लिए है ये रत्न शुभ

ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह से संबंधित एक रत्न बताया गया है। अपनी राशि के अनुसार रत्न धारण करने से आपको जीवन में कई तरह के शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन रत्नों को धारण करने से पहले ज्योतिषाचार्यों की सलाह एक बार ले लेनी चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही एक रत्न के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे धारण करके आप जीवन में धन-वैभव पा सकते हैं। इस रत्न का नाम है ओपल। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ओपल सफेद रंग का रत्न है जो कि कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति खराब होने पर उसे मजबूत करने का काम करता है। यदि किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो उसे ओपल रत्न धारण करने से काफी सहायता मिल सकती है। ओपल पहनने से व्यक्ति की समाज में लोकप्रियता भी बढ़ती है। आइए अब जानते हैं इस रत्न को पहनने से व्यक्ति को क्या लाभ होता है साथ ही जानते हैं कौन लोग इसे धारण कर सकते हैं और कौन नहीं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/8f6ZKhV

Tuesday, March 22, 2022

Rashifal 23 March भाग्य के साथ से आज इन राशियों की खुलेगी किस्मत

आज 23 मार्च है बुधवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में संचार करेंगे। आज का दिन राशिचक्र की सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है वीडियो में जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/hFj6GLx

Mercury Transit बुध का मीन राशि में गोचर इन 5 राशियों के लिए रहेगा सुखद

बुध ग्रह 24 मार्च को शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में संचार करेंगे। बुध लगभग 10 बजकर 55 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बुद्धि और तार्किक क्षमता के ग्रह बुध का विवेक और वैभव के कारक ग्रह गुरु की राशि मीन में प्रवेश राशि चक्र की 5 राशियों के लिए खासा अच्छा रह सकता है। कौन सी हैं ये राशियां आइए जानते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/rIjWJDO

Monday, March 21, 2022

Rashifal 22 March मंगलवार का दिन इन 4 राशियों के लिए मंगलकारी

आज 22 मार्च है मंगलवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा तुला राशि से निकलकर मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में संचार करेंगे। आज का दिन राशिचक्र की सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है वीडियो में जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/Tm9ytgn

इन वजहों से किन्नरों को दान देना माना जाता है बेहद शुभ | NBT Life

कई बार ज्योतिषाचार्य आपकी कुंडली को देखकर कहते हैं कि आपको किन्नरों को दान देना चाहिए। माना जाता है कि किन्नरों को आप दान दें और वो आपको दुआएं दे दें तो उनकी दुआएं रंग जरूर लाती हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिर किन्नरों की दुआओं और आशीर्वाद को इतना शुभ क्यों माना जाता है। इसके पीछे वजह क्या है अगर नहीं तो आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/M4Ag3d2

Sunday, March 20, 2022

Rashifal 21 March आज के दिन इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ| NBT Life

आज 21 मार्च है सोमवार का दिन है। आज के दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/wTg4miK

Friday, March 18, 2022

Love Story Of Holika होली तो खेल ली लेकिन कभी होलिका की प्रेम कहानी सुनी है

होलिका कौन थी यह बात तो हर कोई जानता है। लेकिन होलिका से जुड़ी एक प्रेम कहानी भी है जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। और हिमाचल के पहाड़ों में यह कहानी इतनी प्रचलित है कि आज भी प्रेमी-प्रेमिका होलिका और उनके प्रेमी की कसमें खाते हैं। ये कहानी क्या है इसके बारे में आज आपको हमारे वीडियो में पूरी जानकारी मिलेगी।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/ZMpHyeN

Rashifal 19 March शनिवार के दिन इन राशियों को रखना होगा अपनी सेहता का खास ध्यान| NBT Life

आज 19 मार्च है शनिवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि में संचार करेंगे।आज का दिन राशिचक्र की सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है वीडियो में विस्तार से जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/kKHT8L6

Thursday, March 17, 2022

Rashifal 18 March होली का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद खास| NBT Life

आज 18 मार्च है शुक्रवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। आज के दिन होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। होली का त्योहार आप सभी के लिए मंगलकारी हो यही कामना करते हैं। आइए अब जान लेते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/OKUhIXY

Importance Of Holi Colors होली के रंग और उनके ज्योतिषीय लाभ

होली खेलने के लिए हम सभी लोग अबीर, गुलाल और रंग बाजार से खरीदकर लाते हैं, पर क्‍या कभी यह सोचा है कि किस रंग से होली खेलना शुभ माना जाता है। आज हम इसी बारे में आपको बताने जा रहे हैं। होली खेलने में जिन 5 रंगों का सबसे ज्‍यादा प्रयोग किया जाता है, उनका महत्‍व और ज्‍योतिषीय लाभ।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/Q0qZVFY

Tuesday, March 15, 2022

Rashifal 16 March आज के दिन इन राशियों को मिलेगा धन लाभा | Horoscope Today NBT Life

आज 16 मार्च है बुधवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा अपनी मित्र राशि सिंह में संचार करेंगे। आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है जानिये वीडियो में विस्तार से।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/IHKGefD

Vastu Tips for Temple in Home घर के मंदिर में रखें ये चीजें, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर की वस्तुओं की दिशा से भी आपके जीवन पर काफी प्रभाव देखने को मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद हर वस्तु में एक ऊर्जा होती है जिसका व्यक्ति पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि यदि घर में वास्तु दोष बने बनाए काम भी बिगड़ने लग जाते हैं। ऐसे में दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर के मंदिर में क्या रखना चाहिए जिससे मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखा जा सके और उनकी कृपा आप और आपके परिवार पर बनी रहे और आपके जीवन में कभी भी आर्थिक परेशानी न आए। वीडियो में पाएं पूरी जानकारी।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/YZEh8V1

Holi 2022 इन ज्योतिषीय कारणों से 2022 की होली मानी जा रही है बेहद शुभ | NBT Life

होली न केवल रंगों का बल्कि नई फसल के पकने का त्योहार भी माना जाता है। साल 2022 में होली शुक्रवार यानी 18 मार्च को है। किसानों के जीवन में खुशहाली के साथ होली सामान्य लोगों के लिए भी खुशियों के कई रंग लेकर आता है। इस दौरान ग्रह योग भी बनते हैं। होली से एक दिन पहले 17 मार्च को होलिका दहन होगा। इस बार भद्रा दोष है, इसलिए शाम की बजाय रात में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होलिका दहन का आयोजन होगा। वहीं, ग्रहों की स्थिति 3 राजयोग भी रहेंगे। जिनके चलते इस होली को बहुत शुभ माना जा रहा है। वीडियो में जाने इस बारे में संपूर्ण जानकारी।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/kXigM7B

Monday, March 14, 2022

Mahabharat Ki Kahani कृष्ण न होते तो ये योद्धा बदल देता महाभारत का परिणाम | धर्म-कथाएं | NBT Life

महाभारत में कई ऐसी कहानियां हमको मिलती हैं जो बहुत रोचक होती हैं। ऐसी एक कहानी उस योद्धा की है जो अकेले ही महाभारत के परिणाम को बदलने का दमखम रखता था लेकिन भगवान कृष्ण ने कुछ ऐसा किया कि वो योद्धा महाभारत के युद्ध में हिस्सा ही नहीं ले पाया, और आज भी उस योद्धा को भगवान कृष्ण के ही एक नाम श्याम से पूजा जाता है। कौन था ये योद्धा वीडियो में विस्तार से जानेें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/bCmT89r

Rashifal 14 March आज का दिन रहेगा इन 2 राशियों के लिए सुखद

आज 14 मार्च है सोमवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में संचार करेंगे। आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज के दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से और व्रत रखने से शुभ फलों की प्राप्त हो सकती है। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है वीडियो में विस्तार से जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/hP7EIze

Saturday, March 12, 2022

इन 4 राशियों के आर्थिक पक्ष में आएगा आज सुधार

आज 13 मार्च है रविवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। आज के दिन सूर्य देव की उपासना करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा वीडियो में जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/29DJjEG

Friday, March 11, 2022

काजल के इन आसान उपायों से सुधारें अपना करियर और स्वास्थ्य

काजल को आंखों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लगाया जाता है। इसके साथ ही काजल आंख की कई बीमारियों को दूर करने में भी कारगर साबित होता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र की बात की जाए तो काजल और सुरमे का संबंध तीन पाप ग्रहों शनि, राहु और केतु से माना जाता है। जब राहु, शनि या केतु की दशा अंतर्दशा चलती है तो व्यक्ति में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। ऐसे में आज अपने इस वीडियो में काजल के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे जिनसे आप अपने करियर और सेहत को सुधार सकते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/xjeHJGa

शनिवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

आज 12 मार्च है शनिवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करेंगे। आज के दिन सरसों के तेल, उड़द आदि का दान करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है वीडियो में विस्तार से जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/p7Q4Zc1

Mirror Vastu Tips घर में वास्तु के अनुसार लगाएं दर्पण तो जीवन में नहीं आएगी कोई अड़चन| NBT Life

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में छोटे-छोटे परिवर्तन करके भी जीवन में बड़े-बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। ऐसे में आज आपको हमारे वीडियो में पता चलेगा कि कैसे घर में दर्पण को सही दिशा में लगाने और सही तरीके से दर्पण को लगाने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/9TcVap3

Thursday, March 10, 2022

होली पर करें इन चीजों का दान, दूर हो जाएगी जीवन की हर परेशानी

होली का त्योहार साल 2022 में 18 मार्च को है। हिंदू पंचांग के अनुसार होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा और प्रतिपदा को मिलाकर मनाया जाता है। पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन यानी प्रतिपदा को रंगों के साथ होली का त्योहार मनाया जाता है। दोस्तों होली के दिन कई तरह के उपाय हैं जिनको करके आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। आज ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/KwlozLH

इन 3 राशियों को करियर क्षेत्र में मिलेगी आज जबरदस्त सफलता

आज 11 मार्च है शुक्रवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करेंगे। आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है वीडियो में विस्तार से जानें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/QXsdSL4

Wednesday, March 9, 2022

Rashifal 10 March ग्रहों-नक्षत्रों की चाल से आज के दिन सुधरेगी इन राशियों की किस्मत

आज 10 मार्च है गुरुवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में संचार करेंगे। आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है।आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/cSdrYZV

Tuesday, March 8, 2022

इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, होगा धनलाभ

आज 9 मार्च है बुधवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में संचार करेंगे। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है वीडियो में जानें विस्तार से।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/HTXpzWy

Monday, March 7, 2022

साल 2022 में इस समय होगा होलिका दहन, जानें पूजा की विधि

होलिका दहन साल 2022 में 17 मार्च यानि गुरुवार के दिन हैं वहीं रंगोत्सव यानि होली का पावन त्योहार 18 मार्च शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। वहीं कुछ जगहों पर इस साल 19 मार्च को भी होली का त्योहार मनाया जाएगा । आपको बता दें कि होली के एक दिन पहले पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है। रंगों का यह उत्सव सभी लोग प्रेम और उत्साह के साथ मनाते हैं। होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। आइए वीडियो में जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और इस दौरान की जाने वाली पूजा के संबंध में।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/yb3RSAT

Rashifal 8 March मंगलवार का दिन रहेगा इन राशियों के लिए खास

आज 8 मार्च है मंगलवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा दिन के समय मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में संचार कर जाएंगे। सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा आइए जानते हैं।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/KCgLrSU

Mahabharat Ki Kahani इन कारणों से युधिष्ठिर के अलावा कोई भी पांडव नहीं कर पाया स्वर्ग की यात्रा पूरी

पांडवों को जब भगवान कृष्ण की मृत्यु की खबर पता चली तो उन्होंने भी राज-पाठ त्याग कर संन्यासी का भेष धारण कर लिया और हिमालय की ओर प्रस्थान कर दिया। अंत में जब मेरू पर्वत से पांडवों की स्वर्ग की यात्रा शुरू हई तो युधिष्ठिर के अलावा कोई भी यात्रा को पूरा नहीं कर पाया, इसकी वजह क्या थी इसी बारे में आज आपको हमारी वीडियो में जानकारी मिलेगी।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/im4kbxW

Dream Of Goddess Durga माता दुर्गा के अलग-अलग रूपों को सपने में देखने का अर्थ | NBT Life

सपने हमें कई तरह का संकेत देते हैं। स्वप्नशास्त्र के अनुसार अगर हम सपनों के अर्थ को जान जाएं तो जीवन में कई तरह की चुनौतियों से बच सकते हैं। ऐसे में दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि यदि आप सपने में माता दुर्गा के अलग-अलग रूपों को देखते हैं तो इसका क्या अर्थ होता है इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/S9bKCOW

Holashtak 2022 जानें होलाष्टक के दौरान क्यों होती है शुभ-मांगलिक कार्य करने की मनाही | NBT Life

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर पूर्णिमा तिथि तक यानी होलिका दहन तक की अवधि को होलाष्टक माना जाता है। होलाष्टक को होलिका दहन से पहले के आठ दिनों को कहा जाता है। इस बार होलाष्टक 10 मार्च से शुरू होंगे और 17 मार्च अर्थात होलिका दहन तक रहेंगे। इस दौरान सभी शुभ व मांगलिक कार्य जैसे गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार, सगाई, विवाह, नया वाहन लेना आदि कार्य रोक दिए जाते हैं क्योंकि इसे अशुभ समय माना जाता है, तो दोस्तों आप भी साल 2022 में होली से पहले 10 मार्च से लेकर 17 मार्च तक शुभ कोई भी नया कार्य शुरू करने का विचार बना रहे हैं तो बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ें।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/AOh0EoL

Sunday, March 6, 2022

Horoscope Today | Aaj Ka Rashifal 7 March 2022 : राशिफल 7 मार्च |

दोस्तों आज 7 मार्च है सोमवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा मेष राशि में संचार करेंगे। सप्ताह का पहला दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।मेष-मेष राशि के लोगों को वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मानसिक रूप से भी आप सशक्त नजर आएंगे जिससे कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम आपको प्राप्त होंग। शाम के समय परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। वृषभ- आज के दिन आपको खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत होगी सही बजट बनाकर खर्च करेंगे तो अच्छा रहेगा। सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी बीमारी आपको हो सकती है। विदेशी कंपनियों में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। मिथुन-बीते समय में किये गये प्रयासों का अच्छा फल मिथुन राशि के लोगों को आज प्राप्त हो सकता है। कहीं निवेश किया था तो उससे भी लाभ मिलने की संभावना है। रोजगार की तलाश कर रहे इस राशि के जातकों को नौकरी मिल सकती है। भाई-बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा।कर्क- कार्यक्षेत्र में इस राशि के लोगों को अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं क्योंकि चंद्रमा आज आपके कर्म भाव में होंगे। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करते हैं तो आज अतिरिक्त काम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सिंह-उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे इस राशि के जातक आज शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों का हल ढूंढने के लिए अपने दोस्तों के पास जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस राशि के कुछ लोग आज के दिन धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनाते नजर आ सकते हैं। कन्या- चंद्रमा आपके अष्टम भाव में होंगे इसलिए सेहत का विशेष ध्यान दें। घर से बाहर भोजन करने से बचें। आज के दिन आर्थिक पक्ष भी कुछ डगमगा सकता है। किसी मित्र के साथ अच्छा समय आज बिता सकते हैं। तुला- जीवनसाथी से अपने दिल की बातें आज के दिन आप कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा और साथ ही समाज के किसी गणमान्य शख्स से आपकी मुलाकात हो सकती है। साझेदारी के कारोबार से आपको लाभ मिलने की संभावना है। वृश्चिक- जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से आज के दिन आपको बचना चाहिए। घर के बड़े बुजुर्गों से आपको अच्छी सलाह मिल सकती है। किसी पर आवश्यकता से अधिक भरोसा करने से आज के दिन बचें धोखा मिल सकता है। धनु- शिक्षा के क्षेत्र में कोई उपलब्धि इस राशि के विद्यार्थियों को मिल सकती है। अधूरे काम आज के दिन पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में माता-पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर कुछ लोग चिंतित नजर आ सकते हैं। मकर- माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे तो आज आपकी चिंता दूर हो सकती है, माता के स्वास्थ्य में सुखद बदलाव आ सकते हैं। वाहन चलाते समय इस राशि के जातकों को आज सावधान रहना होगा। कुंभ- साहस पराक्रम में आज के दिन वृद्धि देखने को मिल सकती है। कुछ जातकों को काम के सिलसिले में अचानक से आज छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में छोटे भाई-बहनों का आपको सहयोग मिल सकता है। मीन-आज चंद्रमा आपके द्वितीय भाव में होंगे इसलिए आपकी वाणी में मधुरता देखने को मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से इस राशि के कुछ जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह के बाद कर सकते हैं




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/U3Z75iw