आज 1 जून है माह का पहला दिन है और आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करेंगे। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।
from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/ZFWxURL
जिस तरह कुंडली के जरिये व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जानकारियां मिलती हैं ठीक इसी तरह जन्म के महीने से भी आपके बारे में काफी कुछ जानकारियां मिल सकती हैं। जून का महीना शुरू होने वाला है और इसलिए आज हम आपको अपने इस वीडियो में जून में जन्मे लोगों की 7 खूबियों के बारे में बताएंगे।
पीपल के वृक्ष को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है, इसलिए पीपल के पेड़ से जुड़े कई तरह के उपाय भी बताए जाते हैं और इनसे कई लोगों को लाभ भी मिलता है। लेकिन दोस्तों अगर आप कभी सपने में पीपल का पेड़ देखते हैं तो इसका असल जीवन में क्या अर्थ होता है इसके बारे में आज हम आपको अपने इस वीडियो में जानकारी देंगे।
आज 29 मई रविवार का दिन है और आज के दिन चंद्रमा मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा के अपनी उच्च राशि में होने से कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आज के दिन आ सकते हैं। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आइए जानते हैं।
जून का महीना शुरू होने वाला है और इस महीने 5 ग्रह चाल बदलने वाले हैं। ग्रहों के परिवर्तन का सभी राशियों पर असर देखने को मिलेगा लेकिन किन राशियों के लिए ग्रहों का परिवर्तन करना शुभ रहेगा इसके बारे में आज हम आपको अपने इस वीडियो में जानकारी देंगे। आइए अब जानते हैं कि जून के महीने में कौन से ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। सबसे पहले तो 3 जून को बुध जो वक्री चल रहे हैं वह वृष राशि में मार्गी होंगे। इसके बाद 5 जून को शनि ग्रह कुंभ राशि में वक्री गति शुरू करेंगे। इसके बाद सूर्य, शुक्र और मंगल भी राशि परिवर्तन करेंगे। इन 5 ग्रहों की स्थिति में बदलाव का फायदा 5 राशियों को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां।
नंदी को भगवान शिव के सबसे प्रिय गणों में से एक माना जाता है। आपने भी देखा होगा कि हर शिव मंदिर के बाहर नंदी जी की प्रतिमा भी अवश्य होती है। आपने यह भी देखा होगा कि लोग नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कहते हैं, शायद आपने भी कभी नंदी जी के कानों में अपनी मन की मुराद कही हो। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं कि जो शिव मंदिर में जाकर सिर्फ शिव जी की पूजा करते हैं और नंदी जी की पूजा करना भूल जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि शिव मंदिर में जाकर आपको नंदी जी की पूजा भी अवश्य करनी चाहिए, क्योंकि भगवान शिव ने खुद नंदी जी को ये वरदान दिया है कि जहां भी शिव रहेंगे वहां नंदी भी अवश्य होंगे। इसलिए भगवान शिव की पूजा के बाद आपको नंदी जी की पूजा भी अवश्य करनी चाहिए। आपके नंदी जी की प्रतिमा के सामने भी धूप-दीप अवश्य जलाना चाहिए और पूजा करने के बाद ही उनके कानों में अपनी मनोकामना कहनी चाहिए।आइए अब जानते हैं कि आखिर क्यों नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कहनी चाहिए।
ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन शनि देव का जन्म हुआ था। इसलिए शनि जयंती के दिन लोग शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। इस दिन किये गये दान का बड़ा महत्व माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति शनि जयंती के दिन दान-पुण्य करता है, शनि देव उससे प्रसन्न होते हैं और उसके जीवन के कई कष्टों को दूर कर देते हैं। ऐसे में दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि आपको शनि जयंती के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए। Shani Jayanti 2022
पुखराज रत्न को धन, वैभव, सुख, समृद्धि, संतान सुख आदि प्रदान करने वाला माना जाता है। इसलिए लोगों को यह रत्न धारण करने को कहा जाता है। हालांकि किसी भी रत्न को धारण करने से पहले आपको किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से सलाह मशवरा अवश्य करना चाहिए। आज हम आपको पुखराज बताने जा रहे है इस रत्न को धारण करने की विधि क्या है, कैसे इसको पहचाना जा सकता है और इस पहनने से क्या-क्या लाभ आपको प्राप्त होते हैं।
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने पर्स या वॉलेट में गैर जरूरी सामान भी रख देते हैं और अक्सर महीनों तक उस सामान को वॉलेट में रहने देते हैं। ये आदत अगर आप में भी है तो आपके जीवन की कई परेशानियों का कारण ये आदत ही बन सकती है। ऐसे में दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसी चीजों के बारे में जिनकों पर्स में गलती से भी नहीं रखना चाहिए, नहीं तो आर्थिक नुक्सान आपको हो सकता है।
दोस्तों, मीन राशि में विराजमान गुरु ग्रह 23 मई से कई राशियों के जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं। इसका कारण यह है कि 23 मई तक गुरु ग्रह अपने शत्रु शुक्र के साथ युति में थे लेकिन शुक्र के मेष राशि में गोचर के बाद बृहस्पति ग्रह मजबूत होंगे, बता दें कि 23 मई के बाद गुरु ग्रह मंगल ग्रह के साथ मीन राशि में विराजमान रहेंगे। राशिचक्र की 4 राशियों मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशियों के लिए यह स्थिति बहुत सुखद होगी क्योंकि गुरु इन चारों ही राशियों के लिए हंस योग का निर्माण करेंगे। आपको बता दें जब भी गुरु केंद्र स्थान (1,4,7,10) में अपनी राशि (धनु, मीन) में या अपनी उच्च राशि (कर्क) में विराजमान होते हैं तो हंस योग का निर्माण करते हैं। इस योग से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। साथ ही पारिवारिक जीवन में भी सुखद फलों की प्राप्ति भी होती है। इसके साथ ही करियर का ग्राफ भी ऊपर की ओर बढ़ता है। आइए अब जानते हैं कि गुरु की स्थिति से किन राशियों को लाभ मिल सकता है।
शुक्र ग्रह 23 मई 2022 को मेष राशि में संचार करने जा रहे हैं। शुक्र का गोचर सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर अवश्य आएगा। आइए ऐसे में जानते हैं कि किन राशियों के लिए शुक्र का मेष राशि में गोचर शुभ होगा और किन राशियों को चुनौतियों का सामना शुक्र के गोचर से करना पड़ सकता है।
शुक्र ग्रह 23 मई 2022 को मेष राशि में गोचर करेंगे और 26 दिनों तक मेष राशि में ही विराजमान रहेंगे। शुक्र के मेष राशि में विराजमान होने से राशिचक्र की कुछ राशियों के जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं।Venus Transit In Aries #venustransit #shukragochar #shukragocharprabhav
हमें कई तरह के सपने होते हैं और स्वप्नशास्त्र के अनुसार हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ होता है। ऐसे में दोस्तों आज हम आपको अपने इस वीडियो में बताएंगे उन सपनों के बारे में जो धन लाभ का संकेत देते हैं। अगर आपको भी इन सपनों में से कोई सपना किसी दिन दिखायी देता है तो समझ जाइए आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होने वाली हैं और जीवन में खुशियां आने वाली हैं।
महाभारत के युद्ध जब समाप्त हो चुका था और दुर्योधन अपनी आखिरी सांसे ले रहा था तब उसने अपना हाथ उठाकर तीन उंगलियां दिखाईं, उसके इस इशारे का मतलब सबसे पहले भगवान कृष्ण ने समझा। आखिर 3 उंगलियां उठाकर दुर्योधन क्या बताना चाहता था, क्या था उसके इस इशारे का अर्थ। आइए जानते हैं।
साहस पराक्रम के कारक ग्रह मंगल 17 मई को मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मीन राशि में गुरु और शुक्र के पहले से ही विराजमान होने के चलते हैं मीन राशि में 17 मई को तीन ग्रहों की युति होगी। ऐसे में मंगल का गोचर किन राशियों के लिए मंगलकारी रह सकता है आइए जानते हैं।
मंगल ग्रह 17 मई को शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि से निकलकर अपने मित्र ग्रह बृहस्पति की राशि मीन में गोचर करेंगे, जहां शुक्र और गुरू पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में मंगल का गोचर किन राशियों के जीवन में चुनौतियां लेकर आ सकता है इसके बारे में वीडियो में विस्तार से जानें।
साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को है इसके साथ ही दोस्तों इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। इस वजह से इसका 16 मई के दिन का धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है। हालांकि ग्रहण के दौरान चाहे वो चंद्रग्रहण हो या सूर्य ग्रहण पूजापाठ का कोई भी कार्य नहीं किया जाता है, ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता। आपको बता दें दोस्तों कि 16 मई को लगने वाला चंद्रग्रहण साल का पहला चंद्र ग्रहण और ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण सुबह 7 बजकर 58 मिनट से आरंभ होकर 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। हालांकि भारत में इसके नजर आने की संभावना न के बराबर है। लेकिन विदेश में रहने वाले और हिंदू मान्यताओं का पालन करने वाले भारतीयों के लिए हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे काम जो चंद्र ग्रहण के वक्त करने से लाभ की प्राप्ति होती है।
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण की वजह से वातावरण में नकारात्मकता छा जाती है। इसलिए कई तरह के उपाय करने की सलाह इस दौरान दी जाती है। हालांकि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते ग्रहण का कुछ राशियां पर सकारात्मक परिवर्तन भी देखने को मिलता है। 16 मई को लगने जा रहे चंद्रग्रहण से भी कुछ राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं, आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
दोस्तों ग्रहों के राजा सूर्य 15 मई को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में संचार कर जाएंगे। चूंकि सूर्य को पावर और पोजिशन का कारक माना जाता है, इसलिए सूर्य की स्थिति में बदलाव का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 राशियों के बारे में जिनके जीवन में सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश के बाद सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं।
साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण 16 मई को है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह चंद्र ग्रहण जल तत्व की राशि वृश्चिक में लगने जा रहा है। भारत में यह चंद्रग्रहण नहीं दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक भी भारत में मान्य नहीं होगा। हालांकि इस चंद्रग्रहण के कारण सभी राशियों पर कुछ-न-कुछ असर देखने को अवश्य मिलेगा, ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं जिनके लिए यह चंद्रग्रहण चुनौतीपूर्ण रह सकता है।
सूर्य ग्रह मई के माह में 15 तारीख को अपनी उच्च राशि मेष से निकलकर वृषभ राशि में संचार करेंगे और 15 जून तक वृषभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। सूर्य का शुक्र की राशि वृषभ में संचार करना कई राशियों के जीवन में चुनौतियां लेकर आ सकता है। ऐसे में आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको सूर्य के वृषभ राशि में गोचर के दौरान सतर्क रहना चाहिए।
बुध ग्रह 10 मई 2022 को वृषभ राशि में वक्री गति शुरू करेंगे और उसके बाद 3 जून को वृष राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। जुलाई में 2 तारीख को बुध ग्रह मिथुन राशि में संचार कर जाएंगे। 10 तारीख को बुध का वक्री किन राशियों के जीवन में चुनौतियां लेकर आ सकता है इसके बारे में आज हम आपको अपने इस वीडियो में जानकारी देंगे।
बुध ग्रह 10 मई को शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि में वक्री गति शुरू करने वाले हैं। बुध को बुद्धि, कारोबार, तार्किक क्षमता आदि का कारक माना जाता है इसलिए इनका वक्री होना कई अर्थों में महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध के वक्री होने से राशिचक्र की सभी राशियों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। लेकिन आज अपने इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि बुध का वक्री होना किन राशियों के लिए शुभफलदायक साबित हो सकता है।
भगवान शिव समस्त संसार को समानता की दृष्टि से देखते हैं और अपने भक्तों की सभी कष्टों को दूर करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति पूरी श्रद्धा से शिवजी की पूजा करता है उसका कल्याण अवश्य होता है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी राशियां हैं जिनकी भक्ति से भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। आज अपने इस वीडियो में आपको ऐसी ही राशियों के बारे में जानकारी देंगे।
अपना घर बनाने या खरीदने का सपना हर व्यक्ति देखता है, और जब आप मकान बनाते हैं तो उसे बनाने में कई तरह की सावधानियां आपको रखने को कहा जाता है। आप जब मकान बनाते हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि आप मकान की नींव में चांदी के नाग-नागिन, श्रीफल और कलश रखना चाहिए। लेकिन ऐसा करने को क्यों कहा जाता है क्या आप जानते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं।