Pages

Friday, November 19, 2021

नए साल में गुड लक के लिए करें ये उपाय

साल 2022 नई उम्मीदों और आशाओं को लेकर आने वाला है। आने वाला साल कैसा रहेगा इसके बारे में लोग अभी से सोचने लगे हैं। साल 2022 में कई ग्रह राशि बदलने वाले हैं। साल 2022 में गुरु ग्रह कुंभ और मीन राशि में संचार करेंगे, वहीं शनि देव भी 2022 में बदलेगी। राहु-केतु भी इस साल अप्रैल के महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों की इन स्थितियों में आपके लिए कुछ उपाय लेकर हम आए हैं, ये उपाय बेहद आसान हैं और इनको करने से आपका भाग्य तो मजबूत होगा ही साथ ही आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में शुभ लाभ प्राप्त हो सकते हैं। साल 2022 में शुभ फल पाने के लिए आपको सूर्योदय से पहले उठने की आदत डालनी चाहिए। इसके साथ ही उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करने से आपको स्वास्थ्य लाभ होगा और मानसिक शांति भी प्राप्त होगी। यदि आप पूजा पाठ न भी कर पाएं तो भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक जरूर जलाएं इससे आपको लाभ होगा।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3DyynWq

No comments:

Post a Comment