
रूस के पूर्व एजेंट और उसकी बेटी को जहर देने के मामले में अमेरिका ने कड़ा रुख अपनाया है। उसने रासायनिक और जैविक युद्ध कानून के तहत रूस पर कई प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि ये प्रतिबंध 22 अगस्त से लागू होंगे। रूस को अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया। उस पर 1991 के रासायनिक और जैविक हथियार नियंत्रण और युद्ध उन्मूलन नियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vNZTO7
No comments:
Post a Comment