विजयदशमी के मौके पर देश के कई भागों में चल रहे रामलीला कार्यक्रम में रावण के वध को दर्शाया जाता है। वहीं बड़े उल्लास से लोग रावण के पुतले को जलाते हैं और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत मानकर जश्न मनाते हैं। लेकिन देश का एक स्थान ऐसा भी है जहां न तो रामलीला का मंचन किया जाता है औj न रावण दहन का आयोजन होता है। यहां तो लोग दशहरे के दिन रावण के वध को शोक की तरह मनाते हैं। यह स्थान है देश की राजधानी दिल्ली से लगा नोएडा का बिसरख गांव जिसे रावण के गांव के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं यहां जब भी रामलीली का आयोजन हुआ कुछ अनहोनी हो गई। दोस्तों आपको बता दें कि बिसरख ही ऐसा इकलौता गांव नहीं है जहां रावण को लोग पूजते हैं बल्कि उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कानपुर में तो दशहरे के दिन अनोखा नजारा देखने को मिलता है। यह अनोखा नजारा क्या है आइए जानते हैं….
from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2YSdUg8







No comments:
Post a Comment