Pages

Friday, November 12, 2021

लगने वाला है साल का अंतिम चंद्र ग्रहण जानें किन राशियों पर दिखेगा प्रतिकूल प्रभाव

साल 2021 का दूसरा चंद्र ग्रहण शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि में 19 नवंबर को लगने जा रहा है। हालांकि ये उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा और भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं रहेगा, लेकिन फिर भी चंद्रग्रहण के चलते राशि चक्र की सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिल सकता है। चंद्रमा मन का कारक ग्रह है इसलिए चंद्र ग्रहण की वजह से कुछ लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सभी राशियों पर इस चंद्र ग्रहण का एक जैसा प्रभाव नहीं होगा। ऐसे में दोस्तों आज हम आपको उन राशियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनके लिए यह चंद्र ग्रहण चुनौतीपूर्ण हो सकता है और जिनको चंद्र ग्रहण के दौरान सतर्क रहना होगा। साल का दूसरा चंद्रग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। इसलिए वृषभ राशि के लोगों को ग्रहण से 15 दिनों तक अधिक सतर्क रहना चाहिए। मानसिक परेशानियां इस दौरान आपको घेर सकती हैं। इस राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में भी सामंजस्य बिठाकर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है।




from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3HfBIfq

No comments:

Post a Comment