वृषभ राशि के लोग बहुत मेहनती माने जाते हैं और स्वाभाविक है कि सभी लोगों की तरह अपनी मेहनत का अच्छा फल पाने की इच्छा इनमें भी होती है। ऐसे में साल 2022 में इन्हें अपनी मेहनत के कैसे फल मिलेंगे इसके बारे में इनके मन में कुछ-न-कुछ विचार अवश्य चल रहे होंगे। चाहे करियर हो या परिवार, आर्थिक जीवन हो या स्वास्थ्य जीवन के विभिन्न पक्षों में इस राशि के लोगों को कैसे परिणाम मिलेंगे इसके बारे में आज हम आपको बताएंगे। वृषभ राशि के लोगों को साल की शुरुआत में पारिवारिक जीवन में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। इस दौरान राहु आपके लग्न भाव में होंगे इसलिए परिवार के लोगों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं, इसलिए पारिवारिक जीवन में जितना संतुलित रहेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि अप्रैल माह के बाद राहु की स्थिति बदलेगी जिससे दिमाग में चल रही उलझनें खत्म होंगी और आप परिवार के लोगों के साथ सामंजस्य बिठा पाएंगे। गुरु साल 2022 में आपके एकादश भाव में गोचर करेंगे इसलिए भाई बहनों के साथ भी आपके संबंध सुधरेंगे।
from राशिफल - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2ZdugQz







No comments:
Post a Comment